Rajasthan Sampark Portal in Hindi | What is Rajasthan Sampark | राजस्थान सपंर्क पोर्टल शिकायत रजिस्ट्रेशन | Sampark Portal Online Complaint Registration & Complaint Status
Rajasthan Sampark Portal
राजस्थान सपंर्क पोर्टल: दोस्तो आज के इस आर्टिकल मे हम राजस्थान सपंर्क पोर्टल के बारे में बताने जा रहे है। राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा प्रदेशवासियो को उनकी समस्याओ के निवारण हेतु केन्द्रीयकृत मंच प्रदान करने के लिए राजस्थान सपंर्क पोर्टल sampark.rajasthan.gov.in की शुरूआत की गई है। पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी विभाग या कार्यालय के खिलाफ अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। यह पोर्टल नागरिकाे को उचित सेवा सुनिश्चित करने एवं पारदर्शिता को बढाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सपंर्क पोर्टल पर आम आदमी भी सूचना संचार एवं प्रौद्योगिकी की मदद से राज्य सरकार के विभागो तक अपने प्रश्नों, समस्याओ एवं चिंताओ को पहुचा सकते है एव समय पर उनका समाधान पा सकते है। इतना ही नही नागरिको को अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए किसी विभाग या ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नही है। पोर्टल के माध्यम से अब राज्य का कोई भी नागरिक ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण (Sampark Portal Complaint Registration) कर सकता है साथ में अपनी शिकायत की स्थिति (Sampark Portal Complaint Status) भी पता कर सकता है।
Services Available on Rajasthan Sampark Portal
राजस्थान सपंर्क पोर्टल, जन सामान्यो की शिकायतो को ऑनलाइन दर्ज करने और समस्याओ के समाधान पाने का एक अभिनव प्रयास है। Rajasthan Sampark Portal का मकसद प्रदेशवासियो को एक ऐसा मचं प्रदान करना है जहा कोई भी व्यक्ति अपनी पोर्टल की मदद से अपनी शिकायत सबंधित विभाग तक पहुचाकर उनका समाधान प्राप्त कर सकता है। इस पोर्टल पर नागरिको के लिए जो सुविधाए दी गई है वो इस प्रकार है:-
- इस पोर्टल की मदद से नागरिक घर बैठे अपनी समस्याओ को राजस्थान सपंर्क पोर्टल पर दर्ज करा सकते है।
- पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर राजस्थान सम्पर्क केन्द्रों पर निः शुल्क रूप से शिकायतों को दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की गई है।
- सिटीजन कॉल सेंटर (Toll Free No. 181) पर फोन के जरिए शिकायतो को दर्ज करने एवं उसकी सूचना पाने की निशुल्क सुविधा दी गई है।
- स्माटफोन यूजर्स के लिए राजस्थान सपंर्क एप्प (Rajasthan Sampark Application) डाउनलोड करने की सुविधा आदि।
राजस्थान सपंर्क पोर्टल – ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण
राजस्थान सपंर्क पोर्टल पर जो भी व्यक्ति अपनी समस्याओ के लिए शिकायत पंजीकरण (Sampark Portal Online Complaint Registration Process) करना चाहते है। मगर उनको पता नही है कि कैसे सपंर्क पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करते है तो इसके लिए आप नीचे बताए जा रहे आसान स्टेप्स को पढ सकते है जो कि इस प्रकार है:-
- सपंर्क पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी शिकायत रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले राजस्थान सपंर्क की अधिकारीक वेबसाइट पर जाए।
- अब Home Page पर दिए गए विकल्प “शिकायत दर्ज करे (LODGE YOUR GRIEVANCE)” पर क्लिक करे।

- जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा। इस पेज पर दिए गए निर्देशो को पढने के बाद “Register Grievance” पर क्लिक करे।
- फिर इसके तुरंत बाद आपकी स्क्रीन पर राजस्थान सपंर्क शिकायर्त पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- अब इस फॉर्म में आपको अपने मोबाइल नबंर, शिकायत कर्ता का नाम, शिकायत का विवरण, आदि भरना होगा।
- इसके अलावा फॉर्म में शिकायत सबंधी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सबसे अन्त में “Submit” के बटन पर क्लिक करना होगा।

- फॉर्म सबमिट करने के बाद फॉर्म का अगला भाग खुल जाएगा, इस दूसरे भाग को पूरा भरने के बाद फिर से “जमा करे” वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से दोस्तो आप राजस्थान सपंर्क पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी समस्याओ के लिए शिकायत दर्ज कर सकते है।
शिकायत का पुनर्स्मरण यानि Reminder कैसे भेजे?
नोट – यदि शिकायत दर्ज करने के 30 दिनों तक निवारण की सूचना न मिले तो ही शिकायत पुनः स्मरण विकल्प का प्रयोग करना है। इसके लिए आपको Sampark Portal में जाकर Send Reminder करना होगा।
सपंर्क पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करने के 30 दिन बाद ही शिकायत हेतु पुनर्स्मरण यानि कि पहला रिमाइंडर भेजा जा सकता है। यदि आप रिमांइडर भेजना चाहते है तो उसके लिए अधिकारीक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Home Page पर दिए गए विकल्प “शिकायत का पुनर्स्मरण (Send Reminder)” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने Send Reminder नाम से एक बॉक्स ओपन हो जायेगा।

- रिमाइंडर सेडं करने के लिए पहले खाली बॉक्स में अपनी Grievance Id/Mobile No. दर्ज करे।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड खाली बॉक्स में भरे।
- सबंधित जानकारी भरने के बाद सबसे अन्त में “View” पर क्लिक करे।
- इस तरह से आप शिकायत हेतु पुनर्स्मरण (Reminder) भेज सकते है।
सपंर्क पोर्टल पर अपनी शिकायत की स्थिति कैसे पता करे?
Step to View Grievance Status on Rajasthan Sampark Portal:- Rajasthan Sampark Portal पर आपके द्वारा दर्ज की गई शिकायत की स्थिति (Rajasthan Sampark Portal Complaint/Grievance Status) पता करने के लिए आप सबसे पहले राजस्थान सपंर्क की ऑफिशिय वेबसाइट sampark.rajasthan.gov.in पर जाये।
- वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर दिए गए विकल्प “शिकायत की स्थिति (View Grievance Status)” का चयन करे।
- इसके बाद आपके सामने शिकायत का स्टेटस चेक करने के लिए एक नया पेज खुल जाएगा जैसे नीचे फोटो में देख सकते है।
- Complaint Status पता करने के लिए सबसे पहले अपनी Grievance ID या Mobile No. खाली बॉक्स में भरे।
- अगले स्टेप में आपकी स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड (Captcha Code) खाली बॉक्स में भरे।

- शिकायत की स्थिति देखने के लिए सबसे अन्त में “View” के बटन पर क्लिक करे।
- इस तरह से आप ऑनलाइन सपंर्क पोर्टल पर अपनी शिकायत की स्थिति की जांच कर सकते है।
सपंर्क पोर्टल पर Feedback/Suggestions कैसे दर्ज करे?
अगर आप सपंर्क पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी कुछ Feedback या फिर Suggestions दर्ज करना चाहते है। तो इसके लिए सबसे पहले आपको Official Website:- http://sampark.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर Menu Bar में आपको Feedback का विकल्प दिखेगा।
- जैसे ही आप इस पर अपने माउस का कर्सर ले जायेंगे तो आपको “Feedback & Suggestion” का विकल्प दिखेगा।
- अब आपको ‘Feedback & Suggestion’ के इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने इस तरह का फॉर्म खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में सर्वप्रथम आपको Feedback एवं Suggestions में से किसी एक काे चुनना होगा।

- अगले स्टेप में आपको अपनी शिकायत संख्या (Grievance ID), Mobile No. एवं Feedback Description आदि सभी जानकारी भरनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद अन्त में ‘Captcha Code’ डालकर ‘Submit’ के बटन पर क्लिक करके फॉर्म को जमा करना होगा।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी Feedback/Suggestions राजस्थान सपंर्क पोर्टल पर दर्ज हो जायेंगे।
- यदि आपने इस फॉर्म के माध्यम से अपना कोई Suggestion दिया है तो आप बाद में उस Suggestion का Status भी देख सकेंगे जिसकी प्रक्रिया नीचे दी हुई है।
सपंर्क पोर्टल: Suggestion Status कैसे देखे?
- Suggestion का Status पता करने के लिए सर्वप्रथम अधिकारीक वेबसाइट पर विजिट करे।
- अब होम पेज पर Feedback के विकल्प में जाकर “Suggestion Status” के लिंक पर क्लिक करे।
- इसके बाद आपके सामने सुझाव की स्थिति (Suggestion Status) देखने हेतु कुछ ऐसा पेज खुल जायेगा।

- अब आपको ‘Suggestion ID’ या फिर ‘Email Id’ में से किसी भी एक का चयन (Select) करना होगा।
- अगले स्टेप में आपको Suggestion Id एवं Captcha Code भरकर ‘View’ के बटन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप “View” के बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके द्वारा दिये गये Suggestion का Status स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा।
Rajasthan Sampark Mobile App Download Process
- सर्वप्रथम राजस्थान सपंर्क की अधिकारीक वेबसाइट पर जाये।
- Home Page पर “Get App” वाले लिंक पर क्लिक करे।
- अब एक नया बॉक्स खुलेगा। बॉक्स में अपने मोबॉइल नबंर डाले।
- मोबाइल नबंर भरने के बाद “Send App Link” के बटन पर क्लिक करे।
- जैसे ही आप सेण्ड एप्प लिंक पर क्लिक करेंगे आपके मॉबाइल फोन पर एक लिंक भेज दिया जाएगा।
- मोबाइल में प्राप्त लिंक पर क्लिक करके आप Sampark Mobile App सीधे अपने मोबाइल मे Download कर सकेंगे।

सपंर्क पोर्टल – हेल्पलाइन नबंर
यदि आपको राजस्थान सपंर्क पोर्टल पर किसी तरह की समस्या आती है तो इसके लिए विभाग द्वारा एक टोल फ्री हेल्पलाइन नबंर जारी किया गया है। इस नबंर पर सपंर्क करके आप अपनी समस्याओ का समाधान प्राप्त कर सकते है।
- टोल फ्री नबंर :- 181
- इमेल :- [email protected]
Note:- आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको राजस्थान सपंर्क पोर्टल (Rajasthan Sampark Portal) से जुडी जानकारी देने की कोशिश की है। यदि आपको आर्टिकल मे प्रदान की गई जानकारी पंसद आयी हो तो ज्यादा से ज्याद लोगो को शेयर करे एवं यदि आपके मन में कोई प्रश्न है तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में भी पूछ सकते है। इसके अलावा आप राजस्थान सरकार की अन्य योजनाओ (Other Schemes) के बारे में भी पढ सकते है। राजस्थान सपंर्क पोर्टल की अधिक जानकारी के लिए अधिकारीक वेबसाइट sampark.rajasthan.gov.in पर विजिट करे।
Q.1 राजस्थान सपंर्क पोर्टल क्या है?
What is Rajasthan Sampark Portal?
Ans. राजस्थान सपंर्क पोर्टल (Sampark Portal) जन सामान्य की शिकायतो को दर्ज करने एवं उनकी समस्याओ का समाधान करने का एक अभिनव प्रयास है। पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक बिना किसी ऑफिस या कार्यालय में उपस्थित हुए अपनी समस्याओ को ऑनलाइन दर्ज करा सकते है।
Q.2 सपंर्क पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कैसे करे?
How to register online complaint on Sampark Portal?
Ans. Sampark Portal पर Complaint Register करने के लिए अधिकारीक वेबसाइट पर जाये। होम पेज पर “Lodge Your Complaint-शिकायत दर्ज करे” के विकल्प पर क्लिक करके शिकायत रजिस्टर की जा सकती है। बाकी इसकी पूरी प्रोसेस आर्टिकल में बता दी गई है।
Q.3 सपंर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायत का स्टेटस कैसे पता करे?
How to check grievance Status registered on Sampark Portal?
Ans. Rajasthan Sampark Portal Complaint Status Check करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sampark.rajasthan.gov.in पर जाये। अब होम पेज पर “View Grievance Status-शिकायत की स्थिति देखे” पर क्लिक करके आप अपने द्वारा दर्ज शिकायत की स्थिति पता कर पाएगें।