CM Pragtisheel Kisan Samman Yojana Registration 2022, Pragtisheel Kisan Samman Yojana Online Registration Form, हरियाणा प्रगतिशील किसान सम्मान योजना आवेदन फॉर्म, मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान योजना हरियाणा एप्लीकेशन फॉर्म, प्रगतिशील किसान सम्मान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, HR Pragtisheel Kisan Samman Yojana Benefits, Intelligibility
अगर आप किसान है तो आपके लिए खुशखबरी है। किसानो को राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मानित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को कृषि क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। Mukhyamantri Pragtisheel Kisan Samman Yojana के माध्यम से हरियाणा राज्य के प्रगतिशील किसानों को हरियाणा सरकार की ओर से 5 लाख रूपये तक का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इस योजना के तहत सम्मान के रूप में नगद पुरस्कार पाने के लिए आपको इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। इसके लिए इच्छुक किसान आवेदन की अन्तिम तारीख 15 जनवरी 2022 से इसमें आवेदन कर सकता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास क्या पात्रता होनी चाहिए और कैसे इसमें आवेदन करना होगा इसके लिए आपको इस आर्टिकल के साथ अन्त तक बना रहना होगा तो चलिए जल्दी से आर्टिकल को शुरू करते है।
Mukyamantri Pragtisheel Kisan Samman Yojana 2022
प्रदेश के प्रगतिशील किसानो को प्रोत्साहित करने तथा कृषि से जुड़े क्षेत्रों में उनके योगदान को देखते हुए इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत प्रगतिशील किसानो की पहचान कर उन्हे राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। Haryana Pragtisheel Kisan Samman Yojana के तहत कृषि क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले किसानो को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 500000 रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस योजना की मदद से किसानों को प्रगतिशील बनाने की कोशिश की जाएगी ताकि किसान खेती में नई-नई तकनीकों का उपयोग कर कृषि उत्पादन को बढ़ा सके। इससे किसानो की आय में भी वृद्धि होगी।
प्रगतिशील किसान योजना हरियाणा आवेदन फॉर्म
योजना का नाम | मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना |
किसके द्वारा शुरू | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर |
सबंधित राज्य | हरियाणा |
योजना का उद्देश्य | किसानों को पुरस्कार के तहत नगद सहायता देना |
लाभार्थी | हरियाणा के किसान |
योजना वर्ष | 2022 |
सबंधित विभाग | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आवेदन की अंतिम तारीख | 15 जनवरी 2022 |
ऑफिशियल वेबसाइट लिंक | agriharyana.gov.in |

हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को कृषि के प्रति प्रोत्साहित करना है क्योकि बहुत से किसान ऐसे है जो कि खेती के क्षेत्र मे बहुत अच्छा कार्य कर रहे है। ऐसे में इस योजना के तहत ऐसे किसानों का चयन कर उन्हे राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। ताकि प्रदेश के किसानों को पहले से भी अधिक प्रगतिशील बनाया जा सके। जब राज्य के किसान ओर ज्यादा प्रगतिशील बनेंगे तो उससे कृषि क्षेत्र में नई-नई तकनीकों का उपयोग बढेगा। जब कृषि व सबंद्व क्षेत्रों मे आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढेगा तो उससे पैदावार अच्छी तो होगी ही साथ में किसानो की आयु बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
Mukhyamantri Pragtisheel Kisan Samman Yojana के तहत पुरस्कार राशि
हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत प्रदेश के किसानों को 50,000 रूपये से लेकर 5,00,000 रूपये तक के पुरस्कार दिए जाएगे। पुरस्कारों की पूर्ण जानकारी हेतु आप नीचे दिए गए चार्ट को पढ सकते है।
क्र.स. | स्तर | श्रेणी | कितने पुरस्कार दिए जाएगे | पुरस्कार की राशि |
1 | राज्य स्तर पर | प्रथम स्थान | 1 | 5,00,000 रू |
2 | राज्य स्तर पर | द्वितीय स्थान | 2 | 3,00,000 रू |
3 | राज्य स्तर पर | तृतीय स्थान पर | 5 | 1,00000 रू |
4 | जिला स्तर पर | सात्वंना पुरस्कार | 88 | 50,000 रू |
Pragtisheel Kisan Yojana Haryana – लाभ व विशेषताए
- इस योजना का सचांलन कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।
- हरियाणा के प्रगतिशील किसानो को कृषि एवं सबंद्ध क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।
- इसके तहत किसानों को फसलों की उच्च उत्पादकता हेतु नई तकनीक, फसल अवशेष का प्रबंधन करना, पानी की बचत करना, जैविक खेती अपनाना, एकीकृत कृषि प्रणाली एवं टिकाऊ कृषि इत्यादि को अपनाने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान योजना के तहत पहला पुरस्कार पाने वाले किसान को 5 लाख रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
- इसके अलावा द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले 2 किसान को 3-3 लाख रूपये का ईनाम दिया जाएगा।
- तृतीय पुरस्कार के तहत 5 किसानो को 1-1 लाख रूपये से पुरस्कृत किया जाएगा।
- Haryana Pragtisheel Kisan Samman Yojana के तहत किसानों को 50-50 हजार रूपये के सात्वंना पुरस्कार भी दिए जाएगे।
- हरियाणा सरकार द्वारा अन्य दो योजनाओं प्रगतिशील किसान ट्रेनर योजना एवं किसान मित्र योजना को शुरू किया गया है।
- प्रगतिशील ट्रेनर योजना में प्रगतिशील किसान अपने आसपास के 10 किसानों को अपनी कृषि टेक्निक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
- प्रगतिशील किसान, किसान मित्र योजना में किसान मित्र के तौर पर काम करेगा तथा 100 किसानो की वित्तिय प्रबंधन में सहायता करेगा।
CM प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत कैसे होगा किसानों का चयन
Haryana CM Kisan Samman Yojana के तहत पुरस्कार हेतु किसानो का चयन हेतु जो मापदण्ड तय किए गए है वो निम्नलिखित है-
इस योजना के तहत किसान का चयन नवीनतम जानकारी व तकनीक के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा किसान की कृषि एवं कृषि से सबंद्ध क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धि को भी ध्यान में रखा जाएगा।
हस्तक्षेप | अधिकतम स्कोरिंग अंक |
फसल कटाई प्रयोग के आधार पर प्रमुख फसलों में प्राप्त उत्पादकता | 10 अंक |
जैविक खेती | 10 अंक |
फसल का विविधिकरण | 10 अंक |
सूक्ष्म कृषि | 10 अंक |
फसल अवशेष प्रबंधन | 05 अंक |
मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर पोषक तत्वों का प्रबधंन | 05 अंक |
बागवानी/सब्जिया/मधुमक्खी पालन | 10 अंक |
पशुपालन | 10 अंक |
मत्स्य पालन | 10 अंक |
प्रसस्ंकरण / मूल्य वर्धन | 10 अंक |
कोई भी अतिरिक्त सावधान गतिविधि | 10 अंक |
Haryana MMPKSY 2022 की पात्रता
- आवेदक किसान हरियाणा राज्य का निवासी होना चाहिए।
- इस योजना में आवेदन करने वाला व्यक्ति एक किसान होना अनिवार्य है।
- केवल वो किसान योजना में आवेदन के पात्र होगे जो कि भूमि का इस्तेमाल सिर्फ खेती के लिए करते है।
- राज्य स्तर पर दिए जाने वाले पुरस्कार हेतु 10 एकड़ से अधिक जमीन (भूमि जोत) वाले किसान पात्र होगे।
- जिला स्तर पर 50 हजार रूपये का पुरस्कार पाने के लिए किसान के पास 5-10 एकड़ कृषि जमीन होनी चाहिए।
- 5 एकड़ से कम भूमि वाले किसान जो कि कृषि या बागवानी में अच्छा कार्य कर रहे है वे प्रति हेक्टेयर 10,000 रूपए इनाम के लिए पात्र होगे। (अधिकतम 5 हैक्टेयर के लिए 50 हजार रू)
प्रगतिशील किसान सम्मान योजना फॉर्म के दस्तावेज
- किसान के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- हरियाणा राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता डिटेल
- खेत के दस्तावेज
- वैध मोबाइल नबंर
हरियाणा प्रगतिशील किसान सम्मान योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
इस योजना में ऑनलाइन आवेदन हेतु आपको हमारे द्वारा नीचे दिए जा रहे चरणों का पालन करना होगा जो कि इस प्रकार है-
- हरियाणा कृषि तथा किसान कल्याण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।
- वेबसाइट पर जाने के लिए आप इस सीधी लिंक agriharyana.gov.in पर क्लिक करे।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको Haryana Pragtisheel Kisan Yojna के सामने View के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- व्यू के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप एक New Page पर रिडाइरेक्ट हो जाएगे।
- यानि कि एक ओर नया पेज खुलेगा जैसा आप नीचे देख सकते है।

- आवेदन शुरू करने के लिए अब आपको Term & Conditions की घोषणा को टिक करना होगा।
- अगले स्टेप में आपको Click Here For Registration के नीले बटन पर क्लिक करना है।
- जिसके पश्चात् आपकी स्क्रीन पर इस तरह से नई विण्डो खुल जाएगी।
- अब आपको इस पेज पर अपने मोबाइल नबंर, परिवार पहचान पत्र या फिर मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण नबंर में से किसी एक को खाली बॉक्स में भरना होगा।

- तीनों मे से कोई भी एक डिटेल को भरकर आपको Search Record के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद किसान का रिकॉर्ड खुल जाएगा।
- अब आपको इस प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को पूरा भरना होगा। अगर कोई दस्तावेज मागे जाते है तो उसे अपलोड करे।
- फॉर्म पूरा भरने के बाद आपको इसे चैक करना होगी कि सभी जानकारीया सही है या नही।
- सबसे लास्ट में आपको आवेदन फॉर्म को सबमिट करना होगा।
- इस तरह से किसान Mukhyamantri Pragtisheel Kisan Samman Yojana में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
CM Kisan Samman Yojana Haryana Helpline Number
तो इस तरह से किसान हरियाणा Cm प्रगतिशिल किसान सम्मान योजना 2022 में आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते है। इसके अलावा किसान सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विभाग के टोल फ्री हेल्पलाइन नबंर 1800 180 2117 पर कॉन्टेक्ट कर सकते है।