Pradhan Mantri Garib Kalyan Rojgar Abhiyan 2021, पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान आवेदन कैसे करे | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना क्या है। | PM Garib Kalyan Yojana Registration
PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan: माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा 20 जून 2020 को विडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभांरभ किया गया। दरअसल दोस्तो कोरोना सकंट के चलते लॉकडाउन की वजह से जो प्रवासी मजदूर दूसरे शहरो से काम धंधा छोडकर अपने-अपने गांव लौटे है उन्हे इस नई योजना के तहत रोजगार प्रदान किया जाएगा। पचास हजार करोड रूपये बजट वाली PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan को देश के 6 राज्यो के 116 जिलो में चालू किया जाएगा। अत: सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ लेने के लिए आर्टिकल को अन्त तक अवश्य पढे।
PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan Highlights
अभियान का नाम | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान |
किनके द्वारा शुरू की गई | प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोजी जी के द्वारा |
अभियान आरंभ की तिथि | 20 जून 2020 |
अभियान के लाभार्थी | देश के प्रवासी मजदूर |
शुरू करने का उददेश्य | प्रवासी मजदूरो को रोजगार के अवसर प्रदान करना |
अधिकारीक वेबसाइट | —- |
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान 2021
सरकार द्वारा PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan/Yojana का क्रियान्वयन एक मिशन मोड के रूप में देश के 6 राज्यों के 116 जिलों में किया जाएगा। पीएम गरीब अभियान के तहत 125 दिनो के लिए सरकार की 25 योजनाओं काे इन सभी जिलो तक पहुचाया जाएगा। प्रवासी मजदूरो के लिए शुरू किए गए इस अभियान का समन्वय 12 मत्रांलयो के द्वारा किया जा रहा है जिसमें ग्रामीण विकास, सडक परिवहन एवं पचांयती राज मत्रांलय आदि भी शामिल किए गए है। पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान के जरिए मजदूरों को उनकी क्षमता व योग्यता के आधार पर काम दिया जाएगा। इस अभियान के तहत जो प्रवासी मजदूर है उन्हे सशक्त बनने मे मदद मिलेगी।
पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान का उददेश्य
जैसा कि दोस्तो आप इस बात से अच्छी तरह परिचित है कि कोरोना सकंट के कारण लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर मजदूरो पर पडा है। ऐसे में जो मजदूर दूसरे राज्यो में काम कर रहे थे उन्हे अपने राेजगार छोडकर अपने घर वापस लोटना पडा है। ऐसे में इन प्रवासी मजदूरों और गरीबों के लिए गांवो में रोजगार के अवसर बढाने के उददेश्य से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत मजदूरो एवं कामगारो को उनके घर के पास ही रोजगार उपलब्ध करवाना इस अभियान का मुख्य उददेश्य है।

PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan की मुख्य विशेषताए
- PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan की शुरूआत बिडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बिहार राज्य के खगडिया जिले के तेलिहार गांव से की गई।
- इस अभियान के तहत जो प्रवासी मजदूर एवं कामगार है उन्हे रोजगार उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जाएगा।
- पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान की लागत 50 हजार करोड रखी गई है
- इस राशि से गांवो में रोजगार के अवसर देने एवं विकास कार्यो के लिए 25 कार्य-क्षेत्रो को चुना गया है।
- यह अभियान देश के 6 राज्यो के 116 जिलो में 125 दिनो तक मिशन मोड में सचांलित किया जाएगा।
- इन 6 राज्यो में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा एवं झारखण्ड को शामिल किया गया है।
- इस स्कीम का लक्ष्य भारत के ग्रामीण क्षेत्रो मे रोजगार के अवसरो को बढाना एवं अपने घर वापस लौटै मजदूरो को सशक्त बनाना है।
पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत शामिल राज्य
क्रम सख्ंया | अभियान में शामिल राज्य | शामिल जिलो की संख्या |
1. | बिहार | 32 |
2. | उत्तर प्रदेश | 31 |
3. | मध्य प्रदेश | 24 |
4. | राजस्थान | 22 |
5. | ओडिशा | 4 |
6. | झारखंड | 3 |
PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan के लाभ
- पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत कामगार व मजदूरो को उनकी योग्यता एवं स्कील के आधार पर राेजगार मिलेगा।
- इस अभियान का लाभ 6 राज्यो के लगभग पच्चीस हजार से अधिक प्रवासी मजदूरो को दिया जाएगा।
- इसके तहत जो कामगार है उन्हे उनके कौशल के हिसाब से 25 तरह के कार्य दिए जाएंगे।
- जिनमें ग्रामीण आवास, सडक, बागवानी, पौध रोपण, जल का सरंक्षण, सिचांई, आगंनबाडी, पंचायत भवन और जल जीवन मिशन जैसे कामो को शामिल किया गया है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के लिए आवेदन कैसे करे?
जैसा कि आप सभी जानते है कि Pradhan Mantri Garib Kalyan Rojgar Abhiyan के तहत देश के 6 राज्यो के 116 जिलो में प्रवासी मजदूरो व कामगारो के लिए रोजगार प्रदान किया जाएगा। जिसके तहत सरकार द्वारा स्वयं इन प्रवासी मजदूरो का चयन किया जाएगा। योजना को हाल ही में 20 जून को विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लॉन्च किया गया है अभी योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया से जुडी कोई अपडेट नही आई है। जैसे ही इसकी कोई अपडेट आएगी तो उसकी जानकारी आपको इसी आर्टिकल के माध्यम से मिल जाएगी।
आज के इस नये लेख के जरिए हमने आप तक उत्तराखंड मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2021 की महत्वपूर्ण जानकारी को पहुचाया है। उम्मीद करते है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। यदि आपको यह जानकारी पंसद आयी हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में अवश्य बताये। इसके अलावा हमारा आपसे निवेदन है कि Uttarakhand Mukhyamantri Vatsalya Yojana के बारे में अधिक विस्तारपूर्ण जानकारी के लिए आप सबंधित विभाग की अधिकारीक वेबसाइट पर जाये।
केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली तमाम तरह की योजनाओ की जानकारी से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Facebook Page को भी Like कर सकते है। धन्यवाद
गरीब कल्याण रोजगार अभियान से सबंधित प्रश्न-उत्तर
Ques: पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान क्या है?
Ans. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अभियान/ योजना प्रवासी मजदूरो के चलाया गया अभियान है जिसके तहत मजदरो एवं श्रमिको को उनकी योग्यता एवं कौशल के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाएगा।
Ques: पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान की अधिकारीक वेबसाइट क्या है?
Ans. PM Gariba Kalyan Rojgar Abhiyan को हाल में 20 जून 2020 को लॉन्च किया गया है अभी अभियान के तहत कोई वेबसाइट लॉन्च नही की गई है।
Ques: पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान को किसके द्वारा प्रारंभ किया गया है?
Ans. इस स्कीम की शुरूआत 20 जून 2020 के दिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई।
Ques: PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan के तहत कितने राज्यो को शामिल किया गया है?
Ans. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत देश के 6 राज्यो के 116 जिलो को शामिल किया गया है। इन राज्यो में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, ओडिशा एवं झारखण्ड शामिल है।
Ques: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत कितने दिनो के लिए रोजगार मिलेगा?
Ans. पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत 125 दिनो तक रोजगार उपलब्ध करवाने वाली योजना है।
Ques: पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अन्तर्गत कौनसे कामो को शामिल किया गया है?
Ans. गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत 25 तरह के कामो को शामिल किया गया है जिनमें जल संरक्षण, कुंओ का निर्माण, पौधरोपण, आंगन बाडी केन्द्रों का निर्माण, ग्रामीण आवास निर्माण, बागवानी, सामुदायिक स्वच्छता केन्द्र निर्माण आदि शामिल है।
Ques: PM Garib Kalyan Abhiyan के लिए आवेदन / पंजीकरण कैसे करे ?
Ans. पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत आवेदन करने के लिए अभी ना तो कोई अधिकारीक पोर्टल लॉन्च किया गया है और ना ही आवेदन सबंधी ऑनलाइन फॉर्म।