मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 – Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Online Apply, List, Status, Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana News in Hindi, बिहार कन्या उत्थान योजना प्रोत्साहन राशि
प्यारे दोस्तों, आप सब अच्छे से जानते ही होगे कि चाहे केन्द्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार, दोनो के द्वारा आम नागरिकों, बुजुर्ग व्यक्तियों, महिलाओ, बालिकाओं एवं गरीब परिवारों के लिए अलग-अलग सरकारी योजनाए चलाई जाती है इन योजनाओ के माध्यम से लाेगो को लाभ दिया जाता है। लेकिन आज के इस पोस्ट में हम आपको बिहार सरकार की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में बताने वाले है। यह योजना बिहार की बालिकाओं के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण योजना मानी जाती है। क्योकि इस योजना के तहत बिहार राज्य में जन्म लेने वाली बालिकाओं को उनके जन्म लेने से लेकर उनकी पढ़ाई करने तक आर्थिक राशि प्रदान की जाती है।
बालिकाओ को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई गई इस योजना को सरकार ने साल 2019 में चालू किया था। ऐसे अभिभावक जो कि Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उन्हे सर्वप्रथम योजना में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। तब जाकर इस योजना का लाभ मिलेगा। तो चलिए इस लेख के माध्यम से आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 के बारे में विस्तारपूर्वक बताते है।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022
बिहार सरकार द्वारा बेटियों की मत्यु दर को कम करने तथा बालिका शिक्षा में वृद्धि करने के उद्देश्य से इस अनूठी योजना को प्रारंभ किया गया है। इसके लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) के तहत बालिकाओं को लगभग 54100 रूपये की आर्थिक धनराशि प्रदान की जाती है जो कि अलग-अलग चरणो पर दी जाती है। इसके अलावा इस योजना की मदद से प्रदेश की बेटियों को सैनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए भी पैसे दिए जाते है ताकि बालिकाए स्वस्थ रह सके। ऐसे अभिभावक जिनके घर पर बेटिया जन्म लेती है वो अपनी 2 बेटियो को इस योजना से जोडकर इसका लाभ ले सकते है। इसके लिए अभिभावक को योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसकी पूर्ण प्रक्रिया हमने आगे प्रदान की हुई है।

योजना | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना |
किसने लॉन्च की | मुख्यमंत्री नीतिश कुमार |
लॉन्च वर्ष | 2019 |
योजना का विभाग | महिला कल्याण विभाग |
योजना का उद्देश्य | बालिकाओ को सशक्त बनाना |
आवेदन | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट लिंक | edudbt.bih.nic.in |
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana को शुरू करने का उद्देश्य
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को सरकार द्वारा एक नही बल्कि कई सारे उद्देश्यो को पूरा करने के लिए आरंभ किया गया है इसलिए यह योजना बालिकाओ के लिए पूरी तरह समर्पित है। इस योजना का उद्देश्य राज्य में कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, बालिका का सपूंर्ण टीकाकरण, बालिकाओ के लिंग अनुपात को बढ़ाना, बाल विवाह को रोकना तथा बालिकाओ को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देना है। इसके लिए सरकार द्वारा Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के माध्यम से बालिकाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि DBT के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में अतंरित कर दी जाएगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से बालिकाओ को अपनी यूनीफॉर्म एवं सैनेटरी पैड हेतु भी धनराशि प्रदान की जाती है। इस तरह से इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना एवं उन्हे सम्मानपूर्ण जीवन प्रदान करना है।
इटंर पास करने वाली छात्राओं को मिलेगे 25000 रू प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इटंरमिडिएट पास करने वाली छात्राओं को सरकार द्वारा नए वर्ष पर प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा बालिकाओं के खाते में 25000-25000 रूपये की प्रोत्साहन राशि ट्रासंफर करी जाएगी। इस योजना के लिए बिहार सरकार द्वारा 631 करोड़ रूपये की धनराशि को आबंटित किया गया है। यह राशि छात्राओं को वित्तिय वर्ष 2021-22 के तहत प्रदान की जाएगी। इससे पहले सरकार द्वारा फरवरी में ही इटंर पास करने वाली छात्राओ को 25 हजार रूपये देने की घोषणा की गई है जो कि अब पूरी होने जा रही है।
इस योजना के तहत जारी की जाने वाली यह राशि सीधे डीबीटी के जरिये लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रासंफर करी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा का अविवाहित होना आवश्यक होता है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ
प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत बालिकाओ को अलग-अलग चरणों पर कुल 54100 रूपये की वित्तिय सहायता का लाभ दिया जाता है जो कि बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा के दौरान अलग-अलग रूपये की किस्तों में दिए जाते है। चलिए इस योजना के तहत दिए जाने वाले लाभाे को किश्तवार जानते है-
- इस योजना में सबसे पहले किस्त 2000 रूपये की होती है जो कि कन्या के जन्म लेने पर मा-बाप के खाते में डाली जाती है।
- जब लड़की 1 वर्ष की हो जाती है तब उस समय उसका आधार कार्ड पंजीकयन करवाने पर दूसरी किस्त भेजी जाती है जो कि 1000 रूपये की होती है।
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत जब कन्या 2 साल की हो जाती है तब टीकाकरण करवाने पर तीसरी किस्त के 2000 रूपये ट्रासंफर किए जाते है।
- Kanya Utthan Yojana के तहत बेटियों को स्कूल यूनिफॉर्म के लिए सरकार द्वारा सहायता दी जाती है।
- इस प्रकार जब बालिका इंटरमिडिएट कक्षा पास करती है तो उसे तो योजना के तहत 10000 रूपये का लाभ प्रदान किया जाता है।
- स्नातक कक्षा पूरी करने पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बालिका को 25000 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
- वही इस योजना के तहत किशोरी स्वास्थ्य योजनान्तर्गत सैनेटरी नैपकीन खरीदने के लिए बालिकाओं को 300 रूपये प्रतिवर्ष की सहायता दी जाती है जो कि पहले 150 रूपये था।
- इस तरह से बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्मय से बालिकाओं को 54100 रूपये तक की धनराशि का लाभ प्रदान किया जाता है।
कन्या उत्थान योजना में यूनीफॉर्म हेतु दी जाने वाली राशि
Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत 1 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक की बालिकाओं को अपनी पाेशाक (ड्रेस) खरीदने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक धनराशि प्रदान की जाती है। अभी दोस्तों सरकार द्वारा यूनिफॉर्म के लिए दी जाने वाली राशि काे बढ़ा दिया गया है।
- इस योजना के तहत 1-2 वर्ग की बालिकाओ को 600 रू प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते है।
- 3-5 वर्ग की लड़कियो को यूनिफाॅर्म हेतु 700 रूपये प्रतिवर्ष मिलते है।
- जो बालिका 6-8 वर्ग में आती है उन्हे 1000 रूपये की राशि मिलती है।
- वर्ग 9-12 के तहत 1500 रूपये प्रदान किए जाते है।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Online Apply 2022
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत पात्रता
अगर आप एक अभिभावक है एवं अपनी बेटी हेतु इस योजना का फॉर्म भरना चाहते है तो इसके लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जो कि निम्नलिखित है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए बालिका बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- केवल बिहार राज्य से आने वाली बालिकाए इस योजना के तहत पात्र होगी किसी दूसरे राज्य की नहीं।
- 12 वी कक्षा उत्तीर्ण करने के समय छात्रा की आयु 17 से 18 साल के बीच होनी चाहिए।
- इस योजना को गरीब परिवारों के लिए चलाया गया है इसलिए गरीबी की रेखा से नीचे वाले परिवार इसका लाभ ले सकते है।
- कन्या उत्थान योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम 2 बेटीया इस योजना का लाभ लेने के लिए योग्य होगी।
आवेदन हेतु लगने वाले दस्तावेज सूची
- आधार कार्ड
- पते के लिए निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की जानकारी
- आय का प्रमाण-पत्र
- कन्या की मार्कशीट
- पासपोर्ट फोटोग्राफ
- मोबाइल नबंर
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करना होगा?
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana तहत आवेदन करने से पूर्व आपको बताना चाहेगे कि आप इस योजना के तहत केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते है जिसका पूरा तरीका आपको नीचे दिया जा रहा है
- आपको आवेदन करने के लिए बिहार राज्य के ई-कल्याण वेबसाइट पर चले जाना है।
- e-Kalyan Portal पर जाने के लिए आपको इस लिंक http://edudbt.bih.nic.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज इस तरह से ओपन हो जाएगा।

- आपको यहा दी गई दोनो लिंक में से किसी भी एक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इस तरह से एक ओर नया पेज आ जाएगा। इस पेज पर आपको आवेदन करने के लिए जरूरी निर्देश भी दिखेगे जिनको आप पढ़ सकते है।

- निदेर्शो को पढ़ने के बाद आपको आवेदन करने के लिए Click here to Apply वाले लिंक पर क्लिक करना है ठीक फोटो में दिखाए गए अनुसार।
- क्लिक हियर टू अप्लाई पर क्लिक करते ही आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा।
- इस पेज पर अब आपको अपने रजिस्ट्रेशन नबंर एवं प्राप्त किए गए अंको को दर्ज करना है।
- ऊपर दी गई दोनो जानकारीया भरने के बाद कैप्चा कोड डालकर लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का आवेदन फॉर्म आ जाएगा।
- इसमें आपको आपकी सभी जानकारीया सही से भरनी होगी व दस्तावेज भी अपलोड करने होगे।
- सबसे अन्त में आपको इसे सबमिट करना है जिसके लिए आपको सबमिट बटन को दबाना होगा।
- फॉर्म सबमिट होने के बाद आप चाहे तो भविष्य हेतु अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट भी करके अपने पास सुरक्षित रख सकते है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ऑनलाइन पंजीकरण
Application Status
कोई भी फॉर्म भरने के बाद यह जरूरी हो जाता है कि उसकी स्थिति क्या है। यानि कि जो फॉर्म आपने भरा है वो पूरी तरह सबमिट हुआ है या नही। इसके लिए आपको अपने आवेदन का स्टेटस पता करना होगा। इसके लिए नीचे दिए तरीके को फॉलो करे।
- अपना एप्लीकेशन स्टेटस जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को खोले।
- अब आपको होम पेज पर कुछ लिंक दिखाई दे जाएंगे।
- इनमें से आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करे की लिंक 1 और लिंक 2 में से किसी एक पर क्लिक करना है।
- फिर आप एक नये पेज पर चले जाएंगे।
- इस पेज पर आपको अब Click here to view Application Status वाले लिंक पर जाना होगा।
- बस अब आपको खाली बॉक्स में अपना रजिस्ट्रेशन नबंर भरकर सर्च पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके फॉर्म का स्टेटस ओपन हो जाएगा
बिहार कन्या उत्थान योजना फॉर्म
Verify Name & Account Details in MKUY
- ई-कल्याण की अधिकारीक वेबसाइट को खोले।
- इसके लिए आपको हमारे द्वारा प्रदान की गई डाइरेक्ट लिंक पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपको Verify Name & Account Details का ऑप्शन मिल जाएगा।
- आपको इस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद इस तरह से एक नया पेज खुल कर आपके सामने आ जाएगा।

- इस वाले पेज पर आपसे अपना जिला और कॉलेज सिलेक्ट करने को कहा जाएगा।
- इसलिए आपको अपना डिस्ट्रिक्ट एवं कॉलेज सिलेक्ट करना है।
- अगले स्टेप में आपको View पर क्लिक करना होगा।
- व्यू पर क्लिक करते ही आपके सामने जिले वार छात्रो की सूची आ जाएगी। इसमें अब आपको अपना नाम सर्च करना है।
- इसके अलावा आपको अपने नाम के साथ अपने पिता का नाम, माता का नाम, पंजीकरण संख्या, खाता सख्ंया, ऑनलाइन काेर्स का स्टेटस व बैंक खाते का स्टेटस मिल जाएगा। जिसे आप वेरिफाई कर सकते है।
- जिन छात्रो को भुगतान कर दिया गया है उसका स्टेटस भी आपको इधर प्राप्त हो जाएगा।
कन्या उत्थान योजना जिलेवार रिजेक्ट लिस्ट
Kanya Utthan Yojana-District Wise Total Rejected List
- अगर जो छात्र इस योजना के तहत डिस्ट्रिक्ट वाईज रिजेक्ट लिस्ट देखना चाहते है तो सबसे पहले ई कल्याण पोर्टल पर जाये।
- अब आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आवेदन के लिए दी गई दोनो लिंक में से किसी एक पर जाना होगा।
- फिर आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा। आप चाहे तो इस सीधी लिंक पर क्लिक कर इस पेज पर पहुच सकते है।
- इसके बाद आपको District Wise Total Rejected List पर जाना है।
- क्लिक करने के बाद आपको फिर से अपना जिला और कॉलेज का नाम सिलेक्ट करने को कहा जाएगा।
- अपना जिला व कॉलेज को सिलेक्ट करने के बाद आपको View पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने जिलेवार कुल रिजेक्टेड छात्रो की सूची खुलकर आ जाएगाी।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
District Wise Total Summary List
- इस सूची को देखने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए आप इस लिंक पर जाये।
- फिर इम्पोर्टेंट लिंक के नीचे आपको District Wise Total Summary List का ऑप्शन दिखेगा।
- आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद आप इस पेज पर आ जाएगे।

- आगे आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने आपके जिले के कॉलेजो की लिस्ट खुल जाएगी।
- अब आपको कॉलेज के नाम के सामने दिए गए नबंर पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आप अपना पेमेंट समरी रिपोर्ट देख सकते है।
Pingback: बिहार फसल सहायता योजना 2022~Bihar Fasal Sahayata Yojana Online Form
Pingback: Bihar Berojgari Bhatta Yojana Online Apply-बिहार बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन