Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Online Form, फसल राहत योजना क्या है, Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online Apply, फसल राहत योजना झारखंड, Jharkhand Fasal Rahat Yojana Last Date, फसल राहत योजना , Fasal Rahat Yojana Form PDF Download, Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana PDF Form
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Scheme :- साथियों झारखंड राज्य के जिन-जिन किसान भाईयों की प्राकृतिक आपदा के कारण फसल को बारी नुकसान हुआ है उन सभी के लिए राज्य सरकार ने झारखंड फसल राहत योजना चलायी है। जिसके माध्यम से उन किसानो को कम बारीश के कारण नुकसान उठाना पड़ा है उसकी पूर्ति हेतु सरकार मुआवजा देगी और उसकी भरपाई करेगी। इसके साथ ही आप इस स्कीम के बारें में विस्तार से जानना चाहते है तो हमारे लेख के अंतिम शब्दों तक बने रहना है।
झारखंड फसल राहत योजना

राज्य में इस वर्ष बारिश की कमी होने के कारण सूखे के हालात हो गऐ है जांच की मुताबित राज्य के दो जिले पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम को छोड़कर अन्य सभी जिलो में सामान्य बारिश नहीं हुई है। जिस कारण किसानो की खरीफ फसल पर बहुत प्रभाव पड़ा है। ज्यादा तो धार की खेती पर इसका प्रभाव हुआ है जिससे राज्य के अधिकतर किसानो को भारी मात्रा में नुकसान उठाना पडेगा। पर झारखंड सरकार ने किसानो को इसकी भरपाई हेतु मुआवजा देने के लिए राज्य फसल राहत योजना (Fasal Rahat Yojana) को चलाया है।
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana PDF in Hindi
योजना का नाम | फसल राहत योजना झारखंड सरकार |
किसने शुरू की | सीएम हेमंत सोरेन जी |
कब शुरू की | वर्ष 2022 |
उद्देश्य | किसान की खराब हुई फसल की भरपाई हेतु मुआवजा देने |
लाभार्थी | किसान भाई |
फसल राहत योजना की ऑफिशियल वेबसाइट | https://jrfry.jharkhand.gov.in/hi/ |
Jharkhan Rajya Fasal Rahat Scheme New Update
महत्वपूर्ण सूचना:- झारखंड राज्य फसल बीमा योजना के अतंर्गत रबी की फसल मौसल 2022-23 का ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 फरवरी 2023 से शुरू कर दी है। जिने किसान भाईयों की रबी कि फसल जैसे- गेंहू, सरसों, चना, उडद, आलू, मसूर आदि कि फसल प्राकृतिक आपदा एवं प्राकृतिक दुर्घटनाओं के कारण खराब हो गई है। वो सभी किसान भाई जल्दी से 15 मार्च 2023 से पहले-पहले मुआवजा के लिए आवेदन करें।
- झारखंड मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेशंन योजना
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना राजस्थान आवेदन करें
- उत्तर प्रदेश विकलांग पेशंन योजना लिस्ट
- नरेगा जॉब कार्ड सूची में नाम कैसे चेक करे
झारखंड राज्य फसल राहत योजना का उद्देश्य क्या है
राज्य में सार्वजनिक धन और किसानों के कल्याण दोनों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने झारखंड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) को शुरू किया है। जिसके माध्यम से किसी भी प्राकृतिक आपदा और प्राकृतिक दुर्घटनाओं के कारण किसानो की फसलों में जो क्षति की स्थिति आती है उसके लिए कृषकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। JRFRY फसल बीमा योजना न होकर फसल क्षति होने पर किसानों को प्रदान की जानेवाली एक क्षतिपूर्ति योजना है।
यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल क्षति के मामले में सुरक्षा कवच प्रदान करने के साथ-साथ एक निश्चित आर्थिक सहायता भी प्रदान करने का संकल्प पूरा करती है। योजना के अनुसार राज्य के भू:स्वामी तथा भूमिहीन किसान, दोनों को आच्छादित करेगा। और इसके तहत किसान को किसी भी प्रकार का फसल बीमा प्रीमियत भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। तथा उन्हें सीधे तौर पर सरकार द्वारा फसल नुकसान की पूर्ति हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
- अनाक्षेपित प्राकृति आपदा अथवा घटनाक्रम के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायत उपलब्ध कराना है।
- कृषि कार्य को जारी रखने के लिए किसानों की आय को सूदृढ़ करना है।
- कृषि कार्य हेतु वित्तीय प्रवाह सुनिश्चित करना है।
- खाद्य सुरक्षा, फसल विविधीकरण, कृषि में तीव्र विकास तथा प्रतिस्पर्धा का मार्ग प्रशस्त करना है।
फसल राहत योजना में शामिल प्राकृतिक आपदा
प्राकृतिक आपदा इस धरती पर प्राकृतिक प्रतिक्रियाओं से उत्पन्न एक प्रतिकूल घटना है। इसलिए निम्नलिखित प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं को शामिल किया गया है जो किसानो की फसलों को प्रभावित कर सकती है इस प्रकार है।
- बाढ़ एवं जल भराव
- भूकंप
- ज्वालामुखी विस्फोटक
- भू-रस्खन
- सूखा या शुष्क हवाये
- व्यापक महामारी
- प्राकृतिक रूप से आग लगी हो
- वज्रपात
- आंधी व तूफान
- मुसलाधार बारीश
- चक्रवात
इनके अलावा निम्नलिखित जोखिमों पर योजना का लाभ देय नहीं होगा।
- युद्ध/नाभिकिय जोखिम के कारण होने वाला नुकसान
- किसानो के द्वारा अवैज्ञानिक तरीके से खेती करता है और वह खराब हो जाती है तो उस स्थिति में झारखंड राज्य फसल राहत योजना का लाभ देय नहीं होगा।
- इसके साथ ही किसान की फसल किसी भी जंगली जानवर, आवारा पशुओं के द्वारा नुकसान होता है तो आपको इस स्थिति में भी योजना का लाभ देय नहीं होगा।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana का लाभ व विशेषताएं
- झारखंड राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से कृषकों की फसल प्राकृतिक आपदा से नष्ट होती है उसी पर आर्थिक सहायता भरपाई के लिए दी जाएगी।
- रैयत किसान जो अपनी भूमि पर स्वयं खेती करते है उनको पीएम किसान पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी है
- यदि किसी किसान भाई की फसल सूख जाती है पर वह प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है तो उसे फसल राहत योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- तो जितना जल्दी हो सके आप पहले पीएम किसान पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाये।
- JRFRY के तहत जो नुकसान की भरपाई हेतु राशि किसानो के बैंक खाते में दी जाती वह बीमा कंपनीयों के माध्यम से दी जाती है।
- इस स्कीम के माध्यम से किसानो की भरपाई तो होगी पर साथ में किसान आत्मनिर्भर भी बनेगे और उनकी आय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृद्धि होगी।
- किसानो को इस योजना के तहत किसी प्रकार का फसल बीमा प्रीमियम भुगतान करने की जरूरत नहीं है।
- इस योजना में लघु एवं सीमांत रैयत एवं गैर रैयत दोनों प्रकार के कृषकों को शामिल किया गया है।
- रैयत किसान (जो अपनी खुद की भूमि पर स्वयं खेती करते है) गैर-रैयत किसान (जो दूसरो की भूमि पर खेती करते है)
झारखंड राज्य फसल राहत योजना की पात्रता
- किसान झारखंड राज्य का नागरिक होना चाहिए।
- उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- किसान जो अपनी भूमि प स्वयं खेती करते है तथा पीएम किसान पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए।
नोट:- योजना के अतंर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, पहाडि़या जनजाति, आदिम जनजाति किसानों की अधिकतम आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रयास किये जाऐंगें।
Fasal Rahat Yojana के जरूरी दस्तावेज
- किसान का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आर्डडी
- निवास प्रमाण पत्र
- खेत का खाता नंबर या खसरा नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- खेती से जुड़े अन्य सभी दस्तावेज
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- फोटो पासपोर्ट साइज का
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Online Form (झारखंड राज्य फसल राहत योजना ऑनलाइन अप्लाई)
झारखंड राज्य फसल राहत योजना रजिस्ट्रेशन, झारखंड राज्य फसल राहत योजना फॉर्म, Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Form PDF Download,
- प्राकृति आपदा के कारण खराब हुई फसल की भरपाई हेतु मुआवजा लेने के लिए सबसे पहले आपको योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- जहा आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा और आपको किसान पंजीकरण करें का ऑब्शन दिखाई देगा।
- उस पर क्लिक कर देना है जिस प्रकार नीचे प्रदर्शित किया हुआ है-

- जब आप किसान पंजीकरण करें के ऑब्शन पर क्लिक करते है तो आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आता है।
- जिसमें आपको कुछ समान्य जानकारी भरनी है और नीचे घोषण पत्र को सैलेक्ट करके रजिस्टर के ऑब्शन पर क्लिक कर देना है।

- इस प्रकार से आप अपना आवेदन Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana में कर सकते है। और अपनी नष्ट हुई फसल की भरपाई हेतु सहायता राशि प्राप्त कर सकते है।
फसल सहायता योजना में किसान लॉगिन कैसे करें
- लॉगिन करने हेतु पहले आपको योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर ही आपको किसान लॉगिन करें का ऑब्शन दिखाई देगा उस पर क्ल्कि कर देना है।

- जब आप इस ऑब्शन पर क्लिक करते है तो एक नया पेज खुलकर आता है।

- यहा पर आपको अपने Mobile Number, Password, Captcha Coad भरकर नीचे Login के बटन पर क्ल्कि कर देना है।
- इस प्रकार आप वेबसाइट पर किसान लॉगिन की प्रक्रिया काे पूर्ण कर सकते है।
झारखंड फसल राहत योजना में शिकायत दर्ज कैसे करें
- यदि किसी किसान को योजना से संबंधित या मुआवजा लेने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है।
- उसके लिए आपको वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर जाना होगा जहा आपको शिकायत दर्ज करें का ऑब्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर देना है।

- जब आप इस पर क्ल्कि करते है तो आपको एक फॉर्म भरना होगा जो भी जानकारी उसमें पूछता है।
- उसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे ओटीपी बॉक्स में भरकर नीचे क्लिक कर देना है।
- जिसके बाद आपके सामने शिकायत दर्ज करने का फॉर्म खुलकर आ जाता है।
- जिसमें आपको पूछी गई जो भी जानकारी है उसे भरनी होगी और अपनी शिकायत दर्ज करनी है नीचे सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
योजना में प्रज्ञा केंद्र लॉगिन करने कि प्रक्रिया
- इस केन्द्र को लॉगिन करने हेतु आपको झारखंड फसल राहत योजना कि ऑफिशियल वेबसाइट पर आना है।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको प्रज्ञा केन्द्र लॉगिन करें का ऑब्शन दिखाई पड़ेगा उस पर क्लिक कर देना है।

- जब आप इस पर क्लिक करते है तो अगला पेज इस प्रकार का खुलकर आता है।

- इस पेज में आपको अपना यूजन नाम, ईमेल आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड़ भरना है।
- उकसे बाद आपको नीचे Sign in के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप सभी प्रज्ञा केन्द्र को लॉगिन कर सकते है।
आज के आर्टिकल में आपको झारखंड राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण हेतु शुरू की गई Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana के बारें में बताया है। जो केवल ऑफिशियल नोटिफिकेशन व वेबसाइट के माध्यम से बताया है। हमारे द्वारा लिखा लेख पसंद आया तो सभी के साथ साझा करें। और आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न उठ रहा है तो आप कमेंट करके जरूर पूछ सकते है।
- Kanya Sumangla Yojana UP : बेटियों को मिलेगें 15000 रूपये
- PM Vaya Vandana Yojana – पति पत्नी को मिलेगें 18500 रूपये
- Saral Pension Yojana : अब मिलेगी 12000 रूपये पेंशन हर महिने
- PM Matritva Vandana Yojana – गर्भवती महिलाओं को मिलेगें 6000 रूपये
- इंदिरा शक्ति फीस पुनर्भरण योजना राजस्थान – अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक आरटीई के तहत होगी फ्री शिक्षा
Pingback: उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट 2022-23 में अपना नाम कैसे देखें : Uttarakhand Ration Card List
Pingback: Jharkhand Mukhyamantri Shramik Yojana 2022 ~ जॉब कार्ड के लिए आवेदन करें
Pingback: CG Saur Sujala Yojana Application Form- छत्तीसगढ़ सौर सुजला योजना 2022
Pingback: E-Labharthi Portal Bihar - ई लाभार्थी पोर्टल क्या है~ पेशंन योजना पेमेंट स्टेटस व सूची
Pingback: प्रधानमंत्री कुसुम योजना क्या है जानिये विस्तार से ~ PM Kusum Yojana 2022 Online Apply
Pingback: क्या है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2022 ~ Mukhyamantri Work from Home-Job Work Yojana Online Apply
Pingback: मध्य प्रदेश लैपटॉप वितरण योजना 2022 - MP Free Laptop Yojana | ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया