What is FASTag in Hindi | Fastag Full Form | फास्टैग के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे | How to purchase FASTag | How to Buy FASTag Online Through Paytm
जैसा कि आप सभी जानते है कि आज पूरे देश में प्राइवेट एवं कमर्शियल वाहनो के लिए फास्टैग का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है। FASTag यानि कि Electronic Toll Collection System को राष्ट्रीय राजमार्गो के लिए 15 फरवरी 2021 से पूरी तरह लागू कर दिया गया है। इसके बावजूद अगर आप अपनी गाड़ी या वाहन पर फास्टैग का इस्तेमाल नहीं करते है तो इसके लिए आपको अपनी जेब से दुगुना टोल देना पड़ेगा।
FASTag क्या है, फास्टैग के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे एवं फास्टैग में ऑनलाइन रिचार्ज कैसे करे इन सभी के बारे में पॉइंट टू पॉइंट जानकारी हासिल करने के लिए आप इस पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़े।
फास्टैग क्या है?
FASTag एक ऐसी डिजीटल तकनीक है जिसकी मदद से टोल प्लाजा पर टोल का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। यह एक तरह का स्टीकर होता है जिसे वाहनो के सामने वाले शीशे अर्थात् विडंस्क्रीन पर लगाया जाता है। जिसमें रेडियों फ्रीक्वेंन्सी आइडेंटिफिकेशन यानि कि RFID का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे ही आपकी गाड़ी टोल प्लाजा से गुजरती है तो उस टोल पर लगे सेंसर आपकी गाड़ी पर लगे Fastag को डिटेक्ट कर लेंगे व आपके फास्टैग अकांउट से उस टोल प्लाजा पर लगने वाला शुल्क ऑनलाइन ही कट जाएगा।
FASTag से होने वाले फायदे
जैसा कि आप सभी जानते है कि अक्सर टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती है जिसके कारण लाेगों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसे मे टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम को कम करने एवं लोगो का कीमती समय बचाने के लिए इस इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम को शुरू किया गया है इसके तहत अब वाहन चालकों को अपनी जैब से नगद टोल शुल्क नही देना होगा। क्योकि वाहन पर लगे FASTag स्टीकर से ऑटोमेटिक टोल शुल्क का भुगतान हो जाएगा।
वाहन के लिए फास्टैग कहा से खरीदे | How to buy FASTag
दरअसल दोस्तो अगर आप अपने वाहन के लिए FASTag खरीदना चाहते है तो आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनो तरह से इसके लिए आवेदन कर सकते है। अगर आप आफलाइन फास्टैग खरीदना चाहते है तो आपको पॉइंट ऑफ सेल (POS) लोकेशन जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा, पीओएस सर्टिफाइड बैंक, RTOs एव ट्रासंपोर्ट हब आदि से Fastag Purchase कर सकते है।
अगर आप बैंको में लगने वाली लाईनों से बचना चाहते है तो फिर आप ऑनलाइन भी फास्टैग के लिए आवेदन कर सकते है। इसके अलावा आप चाहे तो घर बैठे अमेजन एप्प / वेबसाइट एवं Paytm की मदद से भी इसके लिए आवेदन कर सकते है।
FASTag खरीदने हेतु जरूरी दस्तावेज
- गाड़ी की आर सी
- केवाईसी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट फोटो
Paytm से FASTag कैसे खरीदे?
अगर आप ऑनलाइन पेटीएम की मदद से फास्टैग खरीदना चाहते है तो उसकी पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है जो कि इस प्रकार है:-
1. अगर आप अपने मोबाइल में Paytm का इस्तेमाल करके फास्टैग खरीदना चाहते है तो आपको अपने फोन में Paytm App को इस्टाॅल करना होगा। जबकि कम्प्यूटर के लिए आपको https:/paytm.com लिंक पर जाना होगा। इसके बाद आपको अपने पेटीएम अकांउट में लॉगइन करना होगा।
2. पेटीएम अकांउट में लॉगइन होने के बाद आपको Buy FASTag का ऑप्शन दिख जाएगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।

3. फिर आपके सामने Paytm FASTag का एक नया पेज खुल जाएगा जैसा कि नीचे इमेज में दिखाया गया है। अब आपको अपना वीकल रजिस्ट्रेशन नबंर भरना होगा।

4. इसके बाद आपको अपने वाहन की RC की आगे पीछे की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। यहा पर आपको ध्यान देना है कि वाहन रजिस्ट्रेशन नबंर की फोटो का साइज 2mb से अधिक नही होना चाहिए।

5. सबसे अन्त में आपको Proceed to pay के ऑप्शन पर क्लिक करके ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। जिसके बाद आपके एड्रेस पर फास्टैग डिलिवर हो जाएगा। इस तरह से आप ऑनलाइन फास्टैग के लिए अप्लाई कर सकते है।
आज की पोस्ट में हमने आपको FASTag से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारीया प्रदान की है जिनकी मदद से आप अपनी गाड़ी के लिए फास्टेग के लिए अप्लाई कर सकते है। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे दूसरे लोगो के साथ भी शेयर करे। अगर आपके मन में किसी तरह का कोई प्रश्न है तो कमेंट में जरूर पूछे। इसके अलावा फास्टैग से जुड़ी अधिक जानकारी हेतु आप अधिकारीक वेबसाइट पर जाए।