HP Sahara Yojana Application Form | एचपी सहारा योजना क्या है | हिमाचल प्रदेश सहारा योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Himachal Pradesh Sahara Yojana Apply 2022 | Sahara Yojana Form
देश में कमजोर वर्गो के उपचार के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाए चलाई जा रही है जिनके तहत इन वर्गो के परिवारो को चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाता है। आज के इस पोस्ट में हम एक ऐसी ही योजना के बारे में जानेंगे जिसका नाम है सहारा योजना, इस योजना को हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आंरभ किया गया है। Himachal Pradesh Sahara Yojana के तहत प्रदेश के जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग है उन्हें बीमारीयो का ईलाज करवाने के लिए प्रतिमाह वित्तिय सहायता दी जाती है।
अगर आप हिमाचल प्रदेश के निवासी है व हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 2022 का लाभ लेना चाहते है तो एचपी सहारा योजना के बारे में तमाम जानकारीयों जैसे सहारा योजना के लाभ, वित्तिय सहायता राशि, पात्रता, दस्तावेज एवं आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए इस पोस्ट के साथ अन्त तक बने रहे।
Himachal Pradesh Sahara Yojana 2022

योजना का नाम | हिमाचल प्रदेश सहारा योजना |
कब लॉच हुई | जुलाई 2019 में |
किसने घोषण की | विपिन सिंह परमार (स्वास्थ्या एवं परिवार कल्याण मंत्री) |
पहला बजट | 14.40 करोड़ रूपये का |
योजना के लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजाेर राज्य के परिवार |
आर्थिक सहायता राशि | 24000 रूपये सालाना |
अधिकारीक वेबसाइट | http://himachalpr.gov.in |
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2019-20 के बजट के दौरान की गई थी इस योजना को सरकार द्वारा आगे भी जारी रखा जाएगा। इस योजना के तहत राज्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो को बीमारीयो के उपचार हेतु 3000 रूपये प्रतिमाह की सहायता प्रदान की जाएगी। इससे पहले योजना के तहत लाभार्थीयो को मासिक 2 हजार रूपये की सहायता दी जाती थी। योजना के तहत गंभीर बीमारीयो से जूझ रहे रोगियों को राहत पहुचाने के लिए इस योजना के प्रथम चरण में राज्य के 6000 लाभार्थियों को कवर किया जाएगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए योजना के तहत 14.40 करोड़ रूपये बजट में प्रस्तावित किए गए है।
HP Sahara Yojana का शुभारंभ
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना (Himachal Pradesh Sahara Yojana) की घोषणा सरकार द्वारा 2019-20 के बजट में की गई थी। जिसके पश्चात् राज्य के मुख्यमंत्री जी द्वारा अधिकारीक रूप से 11 सितंबर 2020 को सहारा योजना को शुरू करने की जानकारी प्रदान की गई। ट्वीटर पर शेयर की गई जानकारी के हिसाब से इस योजना के तहत 9,147 से भी अधिक लाभार्थीयो को सहायता प्रदान की जा चुकी है।
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना का उद्देश्य
जैसा कि आप सभी जानते है कि बहुत से परिवारों की आर्थिक हालत बहुत खराब होती है जिसके चलते गंभीर बीमारीयो के ईलाज करवाने में उन्हे कई तरह की समस्याओ का सामना करना पड़ता है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य मे रह रहे गरीब परिवारों के रोगीयों जो कि लम्बे समय से अपना ईलाज करवा रहे है उन सभी के लिए Himachal Pradesh Sahara Yojana को लॉन्च किया गया है। इस योजना के तहत गंभीर बीमारीयो जैसे पार्किन्सन, मलाईन्ड कैंसर, अधंरगं, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हैमोफिलिया, थेलेसेमिया आदि से पीडित रोगियों को प्रतिमाह 3000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
HP Sahara Yojana के तहत शामिल गंभीर बीमारीया
- पार्किन्सन
- मलाईन्ड कैंसर
- अधरंग
- मस्कुलर डिस्ट्रॉफी
- हैमोफिलिया
- थेलेसेमिया
- किड्नी की गंभीर बीमारी
- स्थायी रूप से शरीर को अक्षम बनाने वाली बीमारी
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना के लिए पात्रता
Himachal Pradesh Sahara Yojana 2022 के अन्तर्गत वित्तिय सहायता का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्त्ता के पास निम्नलिखित पात्रता होना आवश्यक है।
- हिमाचल प्रदेश सहारा योजना के तहत मासिक वित्तिय सहायता हासिल करने के लिए लाभार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के तहत ऊपर बताई गई गभींर बीमारीयो से पीडि़त रोगी लाभ लेने के लिए योग्य होंगे।
- योजना का लाभ लेने के लिए पीडित रोगी की पारीवारिक सालाना आय 4 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- HP Sahara Yojana के अन्तर्गत बीमारी की पुष्टि चिकित्सा बोर्ड या उपचार ब्योरे अथवा अक्षमता सर्टिफिकेट से की जा सकेगी।
Himachal Pradesh Sahara Yojana के लिए दस्तावेज
एचपी सहारा योजना (HP Sahara Yojana) के तहत आवेदन करने के लिए रोगी के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- ट्रीटमेंट रिकॉर्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
HP Sahara Scheme ke Benifits
- इस लाभकारी स्कीम के तहत पूरे राज्य में उन परिवारो को सुवधिा दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब है। उनको फ्री में चिकित्सा की सुविधा उपल्बध कराई जाती है।
- एचपी सहारा स्कीम के तहत कुल 12 प्रकार की बीमारियों का इलाज बिल्कुल नि:शुल्क सरकार द्वारा दिया जाएगा।
- जो भी परिवार इस योजना की सुविधा लेना चाहते है उनको प्रतिमहीने 3000/- रूपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है।
- इस योजना के प्रथम चरण में कुल 6 हजार मरीजों का इलाज किया जाएगा।
एचपी सहारा योजना अभियान
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा HP Sahara Yojana का लाभ अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। योजना के तहत मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओ की मदद से एक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत इन कार्यकर्त्ताओ की मदद से रोगियों को चिन्हित करके आवेदन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा जिसके लिए आशा कार्यकत्ताओं को 200 रूपये प्रति लाभार्थी प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 2022 के लिए आवेदन कैसे करे?
राज्य के जो भी पात्र लाभार्थी हिमाचल प्रदेश सहारा योजना के तहत आवेदन करके इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो योजना के तहत निर्देशित फॉर्म सबंधित स्वास्थ्य सस्थांनो से प्राप्त किए जा सकते है। योजना का लाभ लेने के लिए पूर्ण आवेदन फॉर्म को जरूरी दस्तावेजो के साथ खण्ड चिकित्सा अधिकारी के दफ्तर में भी जमा किया जा सकेगा। इसके बाद फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा एवं फॉर्म सत्यापित होने के बाद पात्र लाभार्थी योजना का लाभ ले सकेगे। इस तरह से आप Himachal Pradesh Sahara Yojana के तहत आवेदन कर सकते है।
आज की इस पोस्ट में हमने आपको हिमाचल प्रदेश सहारा योजना Himachal Pradesh Sahara Yojana 2022 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारीया प्रदान की है। अगर आपको आज की इस पोस्ट में शेयर की गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे अन्य लोगो के साथ शेयर करे। अगर आपके मन में किसी तरह का कोई प्रश्न है तो कमेंट बॉक्स में जरूर पूछे। इसके अतिरिक्त हमारा आपसे निवेदन है कि Himachal Pradesh Sahara Yojana के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप योजना की विज्ञप्ति अवश्य पढ़े।
HP Sahara Yojana Official Notification Link
हिमाचल प्रदेश सहारा योजना अधिकारीक विज्ञप्ति लिंक:-
http://himachalpr.gov.in/PressReleaseByYear.aspx?Language=1&ID=14106&Type=2&Date=21%2f07%2f2019
केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली तमाम तरह की योजनाओ की जानकारी से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Facebook Page को भी Like कर सकते है। धन्यवाद
प्रश्न:- हिमाचल प्रदेश सहारा योजना क्या है।
उत्तर:- यह योजना राज्य के वो सभी परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर है। उनको राज्य सरकार सालाना आया प्रदान करेगी।
प्रश्न:- हिमाचल प्रदेश सहारा योजना कब शुरू हुई थी।
उत्तर:- जुलाई 2019 में
प्रश्न:’ यह योजना किसके द्वारा शुरू की गई है।
उत्तर:- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा
Pingback: Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Online Apply~क्या है मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना जानिए
Pingback: बिहार राशन कार्ड नई लिस्ट 2022 | Ration Card List Bihar | राशन कार्ड सूची मे नाम