Bihar Fasal Sahayata Yojana Online Form 2022, बिहार फसल सहायता योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म, Bihar Fasal Sahayata Yojana Last Date, Fasal Sahayata Yojana Online Form 2022, बिहार फसल सहायता योजना आवेदन फॉर्म, फसल सहायता योजना के लाभ, फसल सहायता योजना में निबंधन की अंतिम तारीख क्या है, फसल सहायता योजना बिहार में आवेदन कैसे करे
हमारे देश मे किसानों की समृद्धि के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं को लाया जाता है। इन योजनाओं के तहत किसाना भाइयों को लाभ पहुचाया जाता है। आज के इस लेख में हम आप सबके लिए एक ऐसी ही किसान योजना की जानकारी शेयर करने जा रहे है जो कि किसानो के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण योजना है। दोस्तों जो किसान होते है उन्हे खेती करने में कई तरह की समस्याओं को झेलना पड़ता है कई बार तो किसानों की तैयार फसले प्राकृतिक आपदाओं के कारण नष्ट हो जाती है जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है परन्तु बिहार सरकार द्वारा किसानों को प्राकृतिक आपदा के चलते खराब हुई फसल की भरपाई करने के लिए एक शानदार योजना को चलाया जा रहा है जिसका नाम है बिहार फसल सहायता योजना।
इस योजना को बिहार सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसल खराब हो जाने पर Bihar Fasal Sahayata Yojana के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता राशि दी जाती है ताकि किसान की खराब हुई फसल की भरपाई की जा सके।
बिहार फसल सहायता योजना 2022
जिस तरह किसानों को फसल भरपाई की क्षतिपूर्ति करने के लिए पीएम फसल बीमा योजना को चलाया जा रहा है ठीक उसी तरह ही प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट हुई फसल की भरपाई करने के लिए बिहार सरकार द्वारा फसल सहायता योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण करके किसान अपनी खराब हुई फसल की भरपाई हेतु वित्तिय सहायता प्राप्त कर सकते है। बिहार सरकार द्वारा Fasal Sahayata Yojana 2022 के तहत ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो चुका है। अगर आप बिहार राज्य के एक किसान है एवं इस योजना का फायदा लेना चाहते है तो आपको लास्ट तारीख से पूर्व इस योजना में आवेदन करना होगा।

फसल सहायता योजना के तहत शुरू हुए रजिस्ट्रेशन
बिहार राज्य के किसानों को फसल सहायता योजना का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है जिसके तहत अलग-अलग फसलो के निबंधन हेतु अलग अलग तारीख निर्धारित की गई है। किस फसल के लिए आपको किस तारीख तक आवेदन करना होगा इसकी जानकारी हमने लेख में आपको दे दी है जिससे कि आप समय रहते Bihar Fasal Sahayata Yojana में फॉर्म भर कर इस योजना का लाभ ले सके।
बिहार फसल सहायता योजना में निबधंन की अंतिम तारीख
Fasal Sahayata Yojana Last Date
- राई सरसो – 31.12.2021
- अरहर – 28.03.2021
- आलू – 31.01-2022
- गेहूँ – 26.02.2022
- रबी मकई – 26.02.2022
- चना – 31.01.2022
- मसूर – 15.02.2022
- ईख – 28.02.2022
- प्याज – 15.02.2022
Bihar Fasal Sahayata Yojana का मुख्य उद्देश्य क्या है
बिहार फसल सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी खराब हुई फसल की भरपाई करने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है। क्योकिं कई बार प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की पूरी की पूरी फसलें नष्ट हो जाती है जिससे किसान के ऊपर सकंट के बादल टूट पड़ते है। ऐसे मे ऐसी स्थिति में किसानों को राहत पहुचानें के लिए बिहार सरकार द्वारा फसल सहायता योजना में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। क्योकि आप जानते होगे कि किसान बड़ी मुश्किल से फसल को तैयार करता है किन्तु जब प्राकृतिक आपदा के कारण उसकी फसल खराब हो जाती है तो उसकी पूरी मेहनत तो बर्बाद होती ही है साथ में आर्थिक हानि भी होती है। ऐसे में इन किसानों की फसल नुकसान भरपाई करने के लिए Bihar Fasal Sahayata Yojana मददगार साबित होती है।
फसल सहायता योजना बिहार 2022 के लाभ
- बिहार राज्य के रैयत एवं गैर रैयत दोनो तरह के किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाता है।
- इस योजना के माध्यम से प्रदेश के किसानों को फसल की भरपाई करने हेतु आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है
- प्राकृतिक आपदा के कारण 20 प्रतिशत तक फसल नुकसान होने की स्थिति में इस योजना के तहत प्रति हैक्टेयर 7500 रूपये की वित्तिय सहायता दी जाती है।
- वही अगर फसल नुकसान 20 प्रतिशत से अधिक होता है तो किसान को फसल भरपाई की एवज में 10000 रूपये प्रति हैक्टेयर मुआवजा दिया जाता है।
- फसल सहायता योजना के तहत किसानों को अधिकतम 2 हैक्टेयर तक के लिए भरपाई राशि का लाभ दिया जाता है।
Bihar Fasal Sahayata Yojana 2022 की पात्रता
बिहार फसल सहायता योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि का लाभ लेने के लिए किसान को कुछ पात्रता को पूरा करना होता है-
- यह योजना केवल बिहार राज्य के किसानों के लिए चलाई जा रही है।
- ऐसे में जो किसान है वो बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
- फसल सहायता योजना के तहत दिया जाने वाला लाभ किसानो को अधिकतम 2 हैक्टेयर के लिए ही दिया जाएगा।
- रैयत व गैर रैयत दोनो तरह के किसान इस योजना का लाभ ले सकते है।
फसल सहायता योजना आवेदन फॉर्म के दस्तावेज
- पहचान पत्र
- आवासीय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ
- बैंक पासबुक के प्रथम पेज की कॉपी
- चालू मोबाइल नबंर
Bihar Fasal Sahayata Yojana आवेदन फॉर्म भरने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- इस योजना में आवेदन हेतु आवेदक का फोटोग्राफ 50 केबी से कम होना चाहिए।
- बैंक पासबुक की पहले पेज की स्कैन कॉपी पीडीएफ रूप में 400 केबी से कम होनी चाहिए।
- इसी तरह जो पहचान पत्र है वो भी पीडीएफ के रूप में 400 केबी से कम होना जरूरी है।
- आवासीय प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी का 400 केबी से कम का पीडीएफ तैयार होना चाहिए।
बिहार फसल सहायता योजना में जरूरी स्वप्रमाणित कागजात
रैयत कृषक के लिए | 1. भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र या फिर जमीन की रसीद (1 MB से कम) 2. स्व-घोषणा पत्र (400kb से कम) |
गैर रैयत कृषक हेतु | स्व-घोषणा प्रमाण पत्र (400 kb से कम) |
रैयत एवं गैर रैयत दोनो कृषकों के लिए | 1. भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र/जमीन की रसीद (1एमबी से कम साईज) 2. स्व-घोषणा पत्र (400 केबी से कम साईज हो) |
फसल सहायता योजना 2022 मे आवेदन कैसे करना होगा
Bihar Fasal Sahayata Yojana Online Apply करने के लिए आपको हमारे द्वारा नीचे दिए जा रहे कुछ आसान से निर्देशों को फाॅलों करना होगा-
- आवेदन हेतु आपको सबसे पहले फसल सहायता योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाना होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए आप इस लिंक pacsonline.bih.nic.in/fsy का उपयोग करे।
- जिस पर क्लिक करने के बाद आपके वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएगे।
- अब आपको होम पेज पर फसल सहायता योजना में आवेदन हेतु Link 1 दिख जाएगा जिस पर आपको क्लिक कर लेना होगा।
- मगर इस योजना में आवेदन करने के लिए आपका कृषि विभाग में पंजीकरण होना आवश्यक है।
- यदि आपका बिहार कृषि विभाग में किसान के तौर पर पंजीकरण नहीं है तो सबसे पहले आपको कृषि विभाग में किसान निबंधन के लिए यहा क्लिक करें वाले ऑप्शन पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।
- अगर आपने पहले से पंजीकरण किया हुआ है तो आपको लिंक 1 पर क्लिक करना है।

- लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपने मोबाइल नबंर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड डालकर Log In के बटन पर क्लिक करना है।

- जिसके बाद आपके सामने बिहार राज्य फसल सहायता योजना का एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- अब आपको इसमें जो भी जानकारीया पूछी गई है उन सभी को भरना होगा।
- इसके अलावा आपको इसमें आपको अपनी फसल की जानकारी भी भरनी होगी।
- सभी जानकारीयो को भरने के बाद आपको आवश्यक कागजातों की साॅफ्ट कॉपी भी अपलोड करनी होगी।
- सबसे लास्ट में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करके इस फॉर्म को जमा करना होगा।
- इस तरह से आप बिहार फसल सहायता योजना 2022 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Helpline Number-Fasal Sahayata Yojana Bihar
ऊपर हमने लेख के माध्यम से आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2022 में आवेदन करने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया है यदि आपको इस योजना के तहत किसी सहायता की आवश्यक है तो आप सहकारिता विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नबंर पर सपंर्क कर सकते है जो कि निम्नानुसार है-
- हेल्पलाइन नबंर: (0612)-2200693
- Helpline No. 1800-345-6290
- Email For Technical Query: [email protected]
अन्य पोस्ट भी पढे-
Pingback: PM Kisan Mandhan Yojana Online Registration 2022- पीएम किसान मानधन योजना, लाभ व पात्रता
Pingback: Bihar Berojgari Bhatta Yojana Online Apply-बिहार बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Pingback: Panjab Kisan Karj Mafi List 2022 | पंजाब किसान कर्ज माफी योजना, 2 लाख तक का कर्ज करेगी माफ
Pingback: Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना 2022 ऐसे करें रजिस्ट्रेशन